सवाल
मेरी और मेरी दोस्त की उम्र 21 साल है. हम एकदूसरे के बहुत करीब हैं, बहुत प्यार भी है हम में, पर जब भी कहीं बाहर घूमनेफिरने का प्लान बनता है तो वह मना कर देती है. परेशानी यहीं खत्म नहीं होती. मैं अपनी मनमरजी से किसी और के साथ घूमने का प्लान बना लूं तो उसे बुरा लग जाता है. मैं घूमनाफिरना चाहती हूं पर वह चाहती है कि वह कहीं नहीं जा रही तो मैं भी न जाऊं. अब इन हालात में मैं क्या करूं?
जवाब
देखिए, आप दोनों अभी यंग हैं और इस उम्र में अकसर घूमने फिरने की ललक होना लाजिमी है. आप की दोस्त घूमनेफिरने वाली नहीं है जोकि उस का स्वभाव है. आप उसे प्यार से समझाने की कोशिश करिए. उसे समझाएं की पक्की दोस्ती वही है जिस में दोस्त एकदूसरे की पसंद नापसंद का ध्यान रखते हैं, एकदूसरे की इच्छाओं का सम्मान करते हैं.
दोस्ती में त्यागभावना का होना जरूरी है. आप उसे यह सब समझाएं, वरना उस की नाराजगी आप दोनों को एकदूसरे से बेहद दूर कर देगी. वैसे भी, आप उस को ले कर इतनी चिंताग्रस्त हैं तो उस का भी तो फर्ज बनता है कि वह आप के बारे में सोचे. अगर वह ऐसा नहीं करती तो आप को कठोर दिल के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ जाना चाहिए. जिंदगी एक बार मिलती है और उसे अपनी इच्छाएं मारमार कर जीना जीवन को व्यर्थ करना ही है.
ये भी पढ़े- मेरी पत्नी मुझ पर नामर्दी का आरोप लगा कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई है. मेरे पास सरकारी रिपोर्ट है कि मैं नामर्द नहीं
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




