सवाल
मेरे पिताजी की उम्र 52 वर्ष है. 3 वर्षों से उन का डायलिसिस चल रहा है. क्या उन के लिए किडनी प्रत्यारोपण ठीक रहेगा?
जवाब
किडनी का मुख्य कार्य व्यर्थ पदार्थों को यूरिन में बदल कर शरीर के बाहर निकालना होता है. जब किडनी अपनी क्षमता खो देती है, तो व्यर्थ पदार्थ शरीर में एकत्र होने लगते हैं, जो जीवन के लिए खतरा हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में डाक्टर डायलिसिस या गुरदा प्रत्यारोपण की सलाह देते हैं.
ये भी पढ़ें- मैं 58 वर्षीय महिला हूं. मुझे बारबार यूटीआई हो जाता है, बहुत परेशान हूं. मैं क्या करूं?
ज्यादातर लोग गुरदा प्रत्यारोपण करा सकते हैं. इस से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन की उम्र क्या है. यह प्रक्रिया उन सब के लिए उपयुक्त है, जिन्हें ऐनेस्थीसिया दिया जा सकता है और कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जो औपरेशन के बाद बढ़ जाए जैसे कैंसर आदि. हर वह व्यक्ति गुरदा प्रत्यारोपण करा सकता है, जिस के शरीर में सर्जरी के प्रभावों को सहने की क्षमता हो.
गुरदा प्रत्यारोपण की सफलता की दर दूसरे प्रत्यारोपण से तुलनात्मक रूप से अच्छी होती है. जिन्हें गंभीर हृदयरोग, कैंसर या एड्स है, उन के लिए प्रत्यारोपण सुरक्षित और प्रभावकारी नहीं है.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




