सवाल

मैं 23 साल की लड़की हूं और पढ़ाई में भी काफी अच्छी हूं. मैं टीचर बनना चाहती हूं और फिलहाल घर पर ट्यूशन भी पढ़ाती हूं. लेकिन मेरी समस्या यह है कि हमारे घर में पढ़लिख कर नौकरी करने वाली लड़की को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है.

मेरे मातापिता की सोच है कि लड़की तो पराई होती है. लिहाजा, उस की शादी करो और छुटकारा पाओ. उन की इस सोच से मेरे सपने दम तोड़ रहे हैं. मैं क्या करूं?

जवाब

अपने सपनों को जिंदा रखें और उन्हें हकीकत में भी बदलें. आप के दकियानूसी घर वाले भी लड़कियों को बोझ समझते हैं और नहीं चाहते कि वे अपने पैरों पर खड़ी हो कर गैरत की जिंदगी जिएं.

आप ट्यूशन के साथसाथ टीचर की नौकरी के फार्म भी भरती रहें. अच्छे से तैयारी करेंगी, तो सरकारी नौकरी मिल भी सकती है. तब तक किसी प्राइवेट स्कूल में नौकरी की कोशिश करें.

जितना जल्दी हो सके, बीऐड की डिगरी ले लें. इस से नौकरी मिलने में सहूलियत रहेगी. अगर आप आज घर वालों के दबाव में आएंगी, तो जिंदगीभर पछताती रहेंगी.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...