सवाल

मैं 35 वर्षीय विवाहित युवक हूं. विवाह को 8 वर्ष हो चुके हैं. 2 बच्चे हैं. विवाह को इतना समय बीत जाने पर भी पत्नी में सैक्स को ले कर कभी कोई उत्साह नहीं होता. कभी पहल नहीं करती. बस मेरे कहने पर निढाल सी पड़ी रहती है. लगता है जैसे बलात्कार कर रहा हूं. कई बार तो उस की उदासीनता देख कर सारा रोमांच हवा हो जाता है. बताएं क्या करूं?

जवाब

आज भी युवाओं को नाममात्र का सैक्स ज्ञान है खासकर युवतियों को. युवक तो फिर भी अपने यार दोस्तों से बात कर के या इधर उधर से थोड़ी बहुत जानकारी प्राप्त कर लेते हैं, पर युवतियां आज भी इस विषय पर बात करने से कतराती हैं.

आप की पत्नी भी संभवतया सैक्स के बारे में जानकारी नहीं रखतीं. आप उन्हें सैक्स पर लिखी कोई अच्छी पुस्तक पढ़ने को दें. साथ घूमने जाएं. सहवास से पूर्व उन से प्रेमालाप करें. आलिंगन चुंबन आदि काम क्रीड़ाएं कर के उन में कामोत्तेजना जगाने के बाद संबंध बनाएंगे, तो सहवास आनंददायक होगा और संभवतया आप की पत्नी की भी रुचि बढ़ेगी.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...