सवाल
मेरी उम्र 19 वर्ष है. मैं एक लड़के से प्यार करती हूं. उस ने मेरी मांग में सिंदूर भी भर दिया है. मैं भी उसे अपना पति मानने लगी हूं, पर उस ने अपने घर वालों के सामने मुझे अपनाने से इनकार कर दिया है. मुझे क्या करना चाहिए?

ये भी पढ़ें- मैं एक युवक से 3 वर्षों से प्यार करती हूं, पिछले महीने से उसने मिलना बंद कर दिया., कहीं वह मुझे धोखा तो नहीं दे रहा?

जवाब

ये भी पढ़ें- पिछले 3 हफ्तों से मुझे बुखार है,पेशाब के साथ कुछ उजला डिस्चार्ज भी होता है, मुझे क्या करना चाहिए?

आप इमोशनल बन कर इस प्यार को आगे न बढ़ाएं. मांग में सिंदूर भरना, मंदिर में शादी करना. ठीक उसी तरह है जैसे प्यार के वादे करना. असली बात तो मन की है. अगर मन में चाहत है और वह आप को प्यार करता है तो सिंदूर या फिर अन्य किसी तरह की फौरमैलिटी की जरूरत नहीं. वह अपने घर वालों के सामने आप को अपनाने की हिम्मत नहीं कर रहा है, इसलिए आप उस से दूरी बना लें तो ही ठीक है वरना वह आगे भी आप का इमोशनली शोषण करता रहेगा.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...