सवाल
मेरी चिन और अपरलिप पर बाल हैं, जिन्हें मुझे हर थोड़े दिन बाद थ्रैडिंग या वैक्सिंग से हटवाना पड़ता है. लेकिन वे फिर जल्दी बढ़ जाते हैं और चेहरा खराब दिखने लगता है. ऐसा कोई घरेलू उपाय बताएं, जिस से चिन व अपरलिप के बाल स्थाई रूप से हट जाएं?
जवाब
सामान्यतौर पर चेहरे पर अवांछित बाल हारमोनल असंतुलन के कारण होते हैं. इन अवांछित बालों को आप ब्यूटी ट्रीटमैंट जैसे ब्लीचिंग, वैक्सिंग, लेजर ट्रीटमैंट यानी हेयर रिमूवल क्रीम द्वारा हटवा सकती हैं. इन में लेजर ट्रीटमैंट स्थाई उपाय है बाकी सभी अस्थाई उपाय हैं. आप घरेलू उपाय के तौर पर हलदी का गाढ़ा पेस्ट बनाएं व अवांछित बालों पर लगाएं और फिर सूखने दें. सूखने पर रगड़ कर हलदी छुड़ा लें व चेहरे को धो लें. ऐसा
4-5 हफ्तों तक लगातार करें. हलदी प्राकृतिक ब्लीच का काम करेगी और धीरेधीरे बालों की ग्रोथ को जड़ से खत्म करने में मदद करेगी. इसी तरह नीबू व चीनी का पेस्ट भी चेहरे के अवांछित बालों को हटाने में मदद करेगा.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.




