सवाल
मैं 18 वर्षीय युवती हूं और अपने बौयफ्रैंड से बहुत प्यार करती हूं. वह भी मुझे प्यार करता है. हम ने एक मुंहबोला भाई बना रखा है जिस से बौयफ्रैंड को लगा कि हम उसे धोखा दे रहे हैं अत: हमारा ब्रेकअप हो गया. भाई मेरी हैल्प भी करता है, लेकिन अब यह बात हो रही है कि बौयफ्रैंड का भाई भी मुझ से प्यार करने लगा है. मैं क्या करूं?
जवाब
भई, आप अपने बौयफ्रैंड से ब्रेकअप के बाद उस के भाई के प्यार में पड़ी हैं या अपने खोए प्यार को वापस पाना चाहती हैं. खैर, अगर आप का बौयफ्रैंड से मुंहबोले भाई के कारण रिश्ता टूटा तो गलती आप की भी है. आप को अपने मुंहबोले भाई और बौयफ्रैंड को आपस में मिलाना चाहिए था ताकि ऐसी गलतफहमी पैदा ही न हो. उधर आप के बौयफ्रैंड को भी शक नहीं करना चाहिए. जब आप एकदूसरे से प्रेम करते हैं तो दुनिया थोड़ा छोड़ देते हैं, सब से मिलतेजुलते भी हैं.
खैर, अभी भी देर नहीं हुई. अपने बौयफ्रैंड से मिल कर सब सचसच बताइए और अपने मुंहबोले भाई से भी मिलवाइए. आप का भाई भी उसे बताए कि मैं भाई हूं इस का, गलत मतलब न समझें. इस से आप के बौयफ्रैंड का शक दूर हो जाएगा.
हां, इस के चलते कहीं बौयफ्रैंड के भाई से भी नयनमटक्का न शुरू कर दीजिएगा, कहीं प्रेम का एक नया त्रिकोण ही न खड़ा हो जाए.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.




