सवाल
मेरी उम्र 37 वर्ष है. मैं अपनी पत्नी से बहुत परेशान हूं. परेशानी का कारण यह है कि वह मुझ से ज्यादा मेरे 27 वर्षीय भाई के आसपास रहना पसंद करती है. मेरी 2 बेटियां हैं जो स्कूल में पढ़ रही हैं. मेरी पत्नी मेरे भाई को अपना बेटा समझ मां समान प्यार देती है पर इस का मतलब यह तो नहीं कि इन सब में वह मुझे ही भूल जाए. मेरी पत्नी का मुझ से ज्यादा मेरे भाई पर ध्यान देना मुझे बेहद खटकता है. समझ नहीं आता कि क्या करूं. कुछ मार्गदर्शन करें.
जवाब
आप की पत्नी जरूरत से ज्यादा अपने देवर पर ध्यान देती हैं तो इस के पीछे उन की बेटे की चाह है जो साफ दिखाई पड़ती है. इस समस्या से निबटने का रास्ता केवल यही है कि आप अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश करें कि इस तरह घर के बाकी सदस्यों को नजरअंदाज करना सही नहीं है. आप बेटियों को घर पर छोड़ कर पत्नी के साथ लंबी यात्राओं पर जाएं, भाई से दूर रह कर घर के काम करने के लिए प्रोत्साहित करें.
आप अपनी पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करें. उस के साथ फिल्में देखें व यों ही कहीं टहल आएं. आप जितना ज्यादा समय पत्नी के साथ अकेले व्यतीत करेंगे, उतना ही उन का ध्यान आप पर केंद्रित होगा.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन




