सवाल

मेरी उम्र 30 साल की है, मेरी पत्नी को प्रैग्नैंट हुए 2 महीने हुए हैं. मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मु?ो बच्चे बहुत पसंद हैं. मेरी पत्नी मु?ो इतनी बड़ी खुशी देने वाली है, इसलिए मेरा मन करता है उसे बहुत खुश रखूं, उसे स्पैशल फील करवाऊं. लेकिन सम?ा नहीं पा रहा कि ऐसा क्या करूं?

जवाब

हम यही चाहेंगे कि आप की यह खुशी यों ही बरकरार रहे. आप अपनी प्रैग्नैंट पत्नी के साथ डीपर लैवल पर कनैक्ट होने की कोशिश कर रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि प्रैग्नैंसी और चाइल्डबर्थ पति व पत्नी दोनों के लिए ही बहुत स्पैशल जर्नी होती है.

चलिए, हम बताते हैं कि आप प्रैग्नैंसी के 9 महीनों के दौरान अपनी पत्नी को स्पैशल कैसे फील करवाएं. आप अपनी पत्नी को पैंपर करने के लिए उस के पैरों की मसाज कर सकते हैं. दरअसल प्रैग्नैंसी में कई महिलाओं के पैर सूजने लगते हैं और पैरों में दर्द भी

हो सकता है. मसाज के लिए आप एसैंशियल औयल या नरिशिंग लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं और बैकग्राउंड में सौफ्ट म्यूजिक बजा सकते हैं. आप के द्वारा मिलने वाली यह अटैंशन उसे काफी पसंद आएगी.

आप दोनों शादी के बाद हनीमून पर गए थे और अब पेरैंटिंग फेज में एंटर हो कर बेबीमून के फेज में हैं. आप अपनी पत्नी को पूरी तरह यकीन दिलाएं कि हमारी जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है लेकिन वह हमेशा आप के लिए उतनी ही अहमियत रखेगी.

पत्नी को सराहें कि वह कितना खूबसूरत तोहफा देने वाली है. आप उसे खुश करने के लिए उस की पसंद का तोहफा दे सकते हैं. इस तरह की रिटेल थेरैपी आप की पत्नी के मूड को उस वक्त अच्छा कर सकती है जब उसे ब्लौटिड या मौर्निंग सिकनैस महसूस हो रही हो.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...