सवाल

मेरी बहन को एक लड़के से प्यार हो गया है. वह उसे फेसबुक पर मिली थी. अब वह उस से शादी करना चाहती है. क्या हमें उस लड़के से बहन की शादी कर देनी चाहिए?

जवाब

आप ने समस्या पूरी तरह से नहीं लिखी है. जहां तक आप की समस्या को समझ पा रहे हैं तो वह है कि लड़का कहीं धोखेबाज तो नहीं. शादी के नाम पर आप की बहन के साथ कोई फ्रौड तो नहीं कर रहा. देखिए, शादी कोई छोटी बात तो है नहीं. यदि बहन उस लड़के से शादी करना चाहती है तो सिलसिलेवार सारी बातें साफ करें.

सब से पहले तो लड़के को घर बुलाइए. परिवार सहित दोनों परिवार मिल कर बात करें. पूरी जानकारी लीजिए. जरूरत पड़े तो किसी के जरिए लड़के और उस के घरवालों के बारे में और अधिक जानकारी लें कि कहीं वे कुछ छिपा तो नहीं रहे.

अकसर ऐसे केस में फ्रौड बहुत होते हैं. लड़का नकली मांबाप भी बना कर ले आता है. पूरी तहकीकात करनी जरूरी है.

वाकई यदि लड़का सही है, ठीकठाक नौकरी करता है. अच्छा घरपरिवार है तो शादी करने में कोई एतराज नहीं. हां, छानबीन पूरी कर लें. –कंचन

 

आप भी अपनी समस्या भेजें

पता : कंचन, सरिता

ई-8, झंडेवाला एस्टेट, नई दिल्ली-55.

समस्या हमें एसएमएस या व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज/औडियो भी कर सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...