सवाल
मेरी उम्र 52 वर्ष है, कामकाजी माहिला हूं. मेरी बेटी 24 वर्ष की है, एमफिल की तैयारी कर रही है. बेटी के साथ मेरे संबंध कभी खास नहीं रहे. वह अपने में मस्त रहती है. अब मैं उस में कई बदलाव महसूस कर रही हूं. वह नाममात्र खाना खाती है, कभी भी रोती हुई दिख जाती है, कभी वह बेसुध पड़ी रहती है तो कभी किताबों या अपने फोन में गुम रहती है. मुझे याद भी नहीं आखिरी बार कब वह खुल कर हंसी थी या सब के साथ बैठ कर उस ने बातचीत की थी. मैं उस से बात करने की कोशिश करती हूं, तो वह उठ कर चली जाती है या ध्यान नहीं देती. उस के पापा भी उस से उस की पढ़ाई के अलावा कोई बात नहीं करते. मुझे अपनी बेटी की बहुत चिंता हो रही है और समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं.
ये भी पढ़ें-मैं 4 साल छोटे लड़के से प्यार करती हूं, मैं क्या करूं?
जवाब
आप अपनी बेटी में जो बदलाव देख रही हैं उस से साफ है कि उसे कोई बात परेशान कर रही है जिस के बारे में वह किसी से बात नहीं करना चाहती क्योंकि जैसा कि आप ने बताया वह घर में किसी के करीब नहीं है. आप को और आप के पति को साथ बैठ कर अपनी बेटी से बात करनी चाहिए. वह बताने में आनाकानी जरूर करेगी लेकिन उसे किस बात से परेशानी है वह जरूर बता देगी. आप ने जिस तरह बताया उस से साफ है कि वह ठीक नहीं है. वर्तमान माहौल से स्पष्ट है कि युवा आसानी से अवसादग्रस्त हो सकते हैं. हो सकता है उसे पढ़ाई की चिंता हो, किसी दोस्त से लड़ाई हुई हो या बौयफ्रैंड से ब्रेकअप. अगर वह आप से बात करने को तैयार न हो तो आप को किसी मनोवैज्ञानिक डाक्टर से कंसल्ट करना चाहिए.
ये भी पढ़ें-मैं अपनी भाभी से प्रेम करता हूं, पर वो मुझसे बात भी नहीं करती. मैं क्या करूं ?
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




