सवाल

मैं 38 साल की एक शादीशुदा औरत हूं. मेरे पति रात को बिस्तर पर बहुत ज्यादा जंगली हो जाते हैं. वे मुझे सैक्स खिलौना समझ कर खेलते हैं और सैक्स को मजा नहीं, बल्कि सजा बना देते हैं. इस बात से मैं बहुत ज्यादा तनाव में रहती हूं. मैं क्या करूं ?

जवाब

इस में कोई शक नहीं कि इस तरह का सैक्स, जैसा कि आप के पति करते हैं, बेहद तकलीफदेह और दहशतजदा हो जाता है. उस में मजा ढूंढ़ना सोने के हिरन को ढूंढ़ने जैसी बात होती है.

आप अपने पति को प्यार से समझाएं कि वह बिस्तर में जानवरों की तरह नहीं, बल्कि आदमियों की तरह पेश आए. उसे अपनी परेशानी बताएं कि इस तरह का सैक्स कोई मजा नहीं देता. इस पर भी वह बाज न आए, तो किसी माहिर डाक्टर से मशवरा लें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...