सवाल

मैं 21 साल की हूं. मेरे पिता बहुत ज्यादा शराब पीते हैं और जुआ भी खेलते हैं. वे अपनी सारी कमाई इन दोनों बुराइयों में उड़ा देते हैं. इतना ही नहीं, वे घर पर भी हमेशा झगड़ा करते रहते हैं. मैं इस समस्या से कैसे पार पाऊं?

जवाब
आप अपनी पढ़ाईलिखाई और कैरियर पर पूरा फोकस करें. जहां भी नौकरी मिले कर लें और अपने पैरों पर खड़ी होते ही घर से अलग हो जाएं.

ऐसे जुआरीशराबी बाप के साथ नरक सी जिंदगी आप को बहका भी सकती है. जब लड़के घर से अलग हो कर जिंदगी बसर कर सकते हैं, तो लड़कियां भी ऐसा कर सकती हैं. बस, जरूरत हिम्मत और अपने पैरों पर खड़े होने की है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...