सवाल
मैं 22 साल का एक कुंआरा और बेरोजगार नौजवान हूं. मेरे घर वाले चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं, ताकि शादी में जो दहेज मिले, उस से मेरा घर बस जाए.
पर आज के जमाने में यह नामुमकिन बात है कि कोई लड़की किसी बेरोजगार के साथ शादी करेगी. वैसे भी मैं खुद इस बात का हिमायती नहीं हूं और पहले अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता हूं, पर मेरे घर वाले टस से मस नहीं हो रहे हैं. मैं क्या करूं?
जवाब
आप समझदार हैं, जो खुद ही अपनी समस्या के साथ उस का समाधान भी बता रहे हैं कि कोई लड़की बेरोजगार लड़के से शादी नहीं करेगी. तो पहले आप अपने पैरों पर खड़े हो जाएं, फिर शादी करें.
घर वालों से सख्ती से कह दें कि बेरोजगार रहते आप शादी नहीं करेंगे और दहेज के नाम पर यों बिकना आप की गैरत के खिलाफ है. दहेज के पैसे से जिंदगी नहीं कटेगी.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.




