सवाल
मेरी बेटी की जल्द ही शादी होने वाली है. औफिस जाने की वजह से उसे त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिल पाता है. त्वचा में ग्लो व आकर्षण लाने का कोई उपाय बताएं?

जवाब
आप किसी अच्छे कौस्मैटिक क्लीनिक से प्रीब्राइडल ट्रीटमैंट बुक करवा लें. इस के अंतर्गत बौडी पौलिशिंग, पैडीक्योर, मैनीक्योर, फेशियल, ब्लीच, हैड मसाज, हेयर स्पा जैसे ट्रीटमैंट्स करवाए जाते हैं, जो न सिर्फ आप के चेहरे बल्कि आप की बौडी की हर एक समस्या का निदान कर त्वचा में निखार लाते हैं. इस के साथसाथ घरेलू तौर पर आप रात को थोड़ी सी केसर 2 चम्मच दूध में भिगो दें और सुबह उस में चंदन पाउडर और चुटकी भर हलदी डाल कर चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं. सूखने पर पानी से धो लें. इस के अलावा सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...