सवाल
मैं एक 17 साल की लड़की हूं और एक 28 साल के शादीशुदा मर्द को बहुत पसंद करती हूं. हमारे बीच जिस्मानी रिश्ता भी बन चुका है. पर अब वह आदमी चाहता है कि मैं उस के एक दोस्त का भी बिस्तर गरम करूं. वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है कि अगर मैं ने उस की बात नहीं मानी तो वह मुझे बदनाम कर देगा. मैं क्या करूं?
जवाब
उम्र की नादानी और सहूलियत से सैक्स के मजे लेने के चक्कर में आप एक गलत आदमी के चंगुल में फंस गई हैं, जो इसी तरह आप को कालगर्ल सरीखा भी बना सकता है.
उस के जिस दोस्त का आप बिस्तर गरम करेंगी, कल को वह भी किसी और को खुश करने का दबाव बना सकता है. इस तरह आप मुफ्त का माल बन कर कहीं की नहीं रहेंगी.
बदनामी से डरना छोड़ दें और अपने आशिक को धमकी दें कि अगर उस ने इस तरह ब्लैकमेल करने की कोशिश की, तो आप पुलिस में शिकायत कर देंगी, क्योंकि वह शादीशुदा है, इसलिए डरेगा.
किसी भी नाबालिग लड़की के साथ जिस्मानी ताल्लुकात बनाना रेप माना जाता है. वह अगर रास्ते पर न आए, तो घर वालों को सच बता कर उन की मदद लें.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन




