सवाल 

मैं 27 वर्षीय युवती हूं. जल्द ही मेरी शादी होने वाली है. मेरा मंगेतर मुझे बहुत चाहता है. वह मेरा बहुत खयाल रखता है लेकिन उस ने मुझे आज तक आई लव यू नहीं कहा है. जब मैं उस से यह बात कहती हूं तो उस का जवाब होता है, ‘इन तीन शब्दों से क्या होता है. मैं तुम से कितना प्यार करता हूं क्या यह तुम्हें दिखता नहीं.’ उस का ऐसा बोलना मुझे तसल्ली देता है लेकिन दिल में एक कसक है कि वह मुझ से आई लव यू क्यों नहीं कहता. क्या करूं?

जवाब

लगता है आप का मंगेतर फिल्मी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता, काफी प्रैक्टिकल है. वैसे प्यार जाहिर करने का सभी का अपनाअपना स्टाइल होता है, अपनी सोच होती है. प्यार जताना और निभाना 2 अलगअलग चीजें हैं. इन्हीं दो बातों से बेहतर प्यार की पहचान हो सकती है.जल्दी ही आप दोनों की शादी होने वाली है. पतिपत्नी के बीच ऐसे कई लमहे आते हैं जब आई लव यू जबान पर आ ही जाता है. चिंता मत कीजिए, यह कोई बहुत बड़ा मसला नहीं है जो पूरा न हो. इसलिए खुश रहिए. आप का मंगेतर  आप से बहुत प्यार करता है. वह चाहे यह बात जबान से कहे न कहे लेकिन उस का प्यार आप को दिखता तो है. फिर दिल में बेवजह की कसक किसलिए? बेकार की बातें छोड़ कर जीवन में आने वाली खुशियों का स्वागत करें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...