सवाल
मेरी शादी को 8 महीने हुए हैं. मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं. मैं भी उन्हें बहुत प्यार करती हूं. मेरा स्वभाव कुछ अलग है. मैं उन की छोटीछोटी गलतियों पर गुस्सा हो जाती हूं. यों मेरा गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहता, क्योंकि वे मेरे साथ कुछ ऐसा कर देते हैं कि मेरी नाराजगी दूर हो जाती है.

आजकल मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही, जिस कारण मैं बातबेबात उन पर भड़क जाती हूं बाद में मुझे इस के लिए अफसोस भी होता है. पति ने कभी कोई शिकायत नहीं की. पर डरती हूं कि मेरी इस आदत की वजह से हमारे रिश्ते में खटास न आ जाए और मैं उन्हें खो न दूं. मैं क्या करूं बताएं?

जवाब
अभी आप की शादी को साल भर भी नहीं हुआ और आप ने पति से लड़नाझगड़ना भी शुरू कर दिया. शादी के शुरुआती दिन तो प्यारमोहब्बत और रोमांस के लिए होते हैं, क्योंकि इस समय न तो संतान की कोई जिम्मेदारी होती है और न ही एकदूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय ही होता है. पर आप इस अनमोल समय को गंवा रही हैं.

पति की कोई बात या आदत बुरी भी लगती है तो उसे नजरअंदाज करना चाहिए. भले ही आप के पति अभी आप की बातों को अन्यथा नहीं ले रहे पर भविष्य में उन्हें आप का व्यवहार आहत कर सकता है. अत: अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. रही तबीयत खराब होने की बात तो अपनी बीमारी का इलाज कराएं ताकि रिश्ता दरकने न पाए.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...