सवाल
मैं 18 वर्षीय युवती हूं और अपनी मौसी के लड़के से पिछले 3 वर्षों से प्यार करती हूं. हम एकदूसरे के बिना रह नहीं सकते, इसलिए मैं उस से शादी करना चाहती हूं. मैं जानना चाहती हूं कि क्या यह शादी संभव है?
जवाब
आप की उम्र अभी बहुत कम है और आप पिछले 3 वर्षों यानी किशोरावस्था से प्यार का दम भर रही हैं. जिसे आप प्यार समझ रही हैं वह प्यार नहीं सिर्फ यौनाकर्षण है. इस उम्र में अपोजिट सैक्स के प्रति आकर्षण होना स्वाभाविक होता है और यह जितनी तेजी से चढ़ता है उसी वेग से उतर भी जाता है. अत: आप इस भ्रम को मन से निकाल दें. इस के अलावा शादीब्याह के लिए सोचने की अभी आप की उम्र नहीं है. यह जिम्मेदारी बड़ों पर छोड़ दें. अभी मौजमस्ती करें और अपने कैरियर के बारे में सोचें.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.




