सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक आजकल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है. हर किसी का फेसबुक पर आईडी होना बेहद आम बात है. पर अब आप फेसबुक पर स्टेटस अपडेट करने, फोटो लाइक, शेयर करने के अलावा भी ढेर सारे काम कर सकते हैं. पर अब फेसबुक आपको बिजनैस सेटअप करने में भी मदद करेगा.
फेसबुक ने एफबी-स्टार्ट प्रोग्राम 2 साल पहले शुरू किया था. इस प्रोग्राम के तहत फेसबुक दुनियाभर के स्टार्टअप्स को फंड करती है. अगर आप अपना मोबाइल या वेब स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो अपना आयडिया और प्लैन की पूरी जानकारी [email protected] पर भेज दें.
अगर फेसबुक को आपका आइडिया पसंद आया तो वो आपको टूल्स और सर्विसेज का फ्री पैकेज देगा. इन सर्विसेज के अंतर्गत आपको प्रोडेक्ट मैनेजर्स, इंजीनियर्स, ऑनलाइन ऑपरेशन्स और पार्टनरशिप, वेबिनार्स, ईमेल और स्टार्ट-अप्स कॉम्युनिटी से मुलाकात कराई जा सकती है.




