डिजिटल वौलेट पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए दो नई सर्विस शुरू की है. अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो अब घर बैठे इसका फायदा उठा सकेंगे. इन सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी तरह का कोई ट्रांजैक्शन चार्ज भी नहीं देना होगा. आपको बता दें, हाल ही में कंपनी ने सर्विस पेटीएम फास्टैग शुरू की. पेटीएम फास्टैग वाहनों को टोल प्लाजा से बिना रुके गुजरने की सुविधा देगा और भारत में प्रत्येक टोल में कैशलेस भुगतान के फायदे लाएगा. अब कंपनी दो और नई सर्विस शुरू की है.

ये दो नई सर्विस शुरू की

नई सर्विस के तहत अब ग्राहक किसी को गोल्‍ड गिफ्ट में दे सकते हैं. दूसरे में आप आपने लिए गोल्‍ड खरीद सकते हैं. यह दोनों सर्विस Paytm गोल्‍ड नाम से मिलेंगी. आप बाद में चाहें तो इस गोल्‍ड को या तो कैश करा सकते हैं या गोल्‍ड की फिजिकल डिलिवरी भी ले सकते हैं.

business

24 कैरेट गोल्‍ड मिलेगा

कंपनी का दावा है कि आप अपने नजदीकी लोगों को 24 कैरेट 999.9 प्‍योरिटी वाला गोल्‍ड जितनी बार चाहें भेज सकते हैं. पेटीएम का कहना है कि उसके प्‍लेटफार्म से 60 फीसदी गोल्‍ड की खरीदारी टायर टू और टायर थ्री शहरों से हो रही है. कंपनी का कहना है कि उनके प्‍लेटफार्म से 500 रुपए के गोल्‍ड की खरीदारी लोग सबसे ज्‍यादा करते हैं. ज्‍यादातर बार तो यह रिपीट खरीदारी ही होती है.

गोल्‍ड सेविंग प्‍लान

Paytm के मुताबिक, उसकी गोल्‍ड सेविंग स्‍कीम का उद्देश्‍य ग्राहकों को उनकी सेविंग के अनुसार खरीदारी के मौके देना है. इस माध्‍यम से ग्राहक आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से गोल्‍ड में निवेश कर सकता है. इसमें ग्राहक अपने बजट और वजन जैसा भी चाहे उसके अनुसार गोल्‍ड की खरीदारी कर सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...