सवाल
मैं एक युवक से बहुत प्यार करती हूं. वह शादीशुदा है. उस की शादी उस के घर वालों ने जब वह 18 साल का था तभी कर दी थी. वह शादी नहीं करना चाहता था. पर घर में इस बात को ले कर रोज झगड़ा होता. उसे घर से निकालने की धमकी दी जाती. इसी दबाव के चलते मजबूरन उसे शादी करनी पड़ी. वह अपनी पत्नी से बात भी नहीं करता. मैं कुछ कहती हूं तो उदास हो जाता है. हम दोनों एकदूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं. एकदूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकते, मगर साथ भी नहीं रह सकते. क्या करें?
जवाब
आप का प्रेमी शादीशुदा है. उस की शादी भले ही घर वालों के दबाव में हुई हो पर उस की अपनी पत्नी है, घरपरिवार है बावजूद इस के वह यदि आप से संबंध रखे हुए है, तो इस से उस का दांपत्य जीवन तो बरबाद होगा ही, आप को भी कुछ हासिल होने वाला नहीं है. वह अपनी पत्नी से बात करता है या नहीं यह बात माने नहीं रखती.
सच तो यह है कि वह उस की वैध पत्नी है. समाज में उस की ब्याहता पत्नी की ही इज्जत होगी और आप से उस के संबंध जितने भी मधुर हों, अवैध ही कहलाएंगे. इसलिए अच्छा होगा कि आप इस नाजायज संबंध को समाप्त कर के आगे बढ़ें और कोई उपयुक्त रिश्ता देख कर विवाह कर लें. इसी में आप दोनों की भलाई है.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन




