सवाल

मैं गृहिणी हूं. अपनी सेहत के प्रति सजग रहती हूं. रोज ग्रीन टी पीती हूं. आजकल ब्लू टी के बारे में सुनने को मिल रहा है, क्या यह ज्यादा फायदेमंद है?

जवाब

जी हां, ब्लू टी सेहत और ब्यूटी के लिए बेहद फायदेमंद है. यह चाय अपराजिता के खूबसूरत नीले फूलों को उबाल कर बनाई जाती है, इसलिए इस का रंग नीला होता है. इसे बटरफ्लाई टी भी कहा जाता है.

इस में नमक या शक्कर डालें और कुछ बूदें नीबू की डाल कर छान लें, फिर पिएं. यह चाय आप के शरीर से अवांछित तत्त्वों को बाहर निकाल कर बौडी को डिटौक्स करती है. यह एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है. यह नीली चाय डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है. यह शुगर लैवल को मैंटेन करने में मददगार होती है.

खूबसूरती को और निखारना चाहते हैं तो नीली चाय एक बढि़या विकल्प है. चेहरे के दाग, धब्बे और झाइंयों को मिटा कर रंगत निखारने में यह सहायक है. माइग्रेन के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है. यह दर्द दूर करने के अलावा दिमागी थकान को भी दूर करती है.

आप भी अपनी समस्या भेजें

पता : कंचन, सरिता

ई-8, झंडेवाला एस्टेट, नई दिल्ली-55.

समस्या हमें एसएमएस या व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज/औडियो भी  कर सकते हैं . 08588843415

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...