सवाल

मैं इस साल कालेज से इंग्लिश औनर्स में ग्रैजुएट होने वाला हूं. मेरा एक दोस्त अपना स्टार्टअप शुरू करने वाला है जिस में वह मुझे अच्छी पोजिशन पर नौकरी देने वाला है. ग्रैजुएट होते ही मैं उस के साथ इस काम में मदद कर सकता हूं. लेकिन, मैं इस बात को ले कर उलझन में हूं कि क्या मुझे अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए या नौकरी के इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए. दोनों में से मुझे किसे चुनना चाहिए.

ये भी पढ़ें-मेरी बेटी की उम्र शादी की हो गई है लेकिन पति की गलत हरकतों की वजह से दिक्कत हो रही है वह शराब पीते हैं कर्ज लेते हैं क्या करें?

जवाब

बिना किसी दोराय के आप को अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए. नौकरियां आप को भविष्य में बहुत मिलेंगी और यकीनन आप की काबिलीयत पर मिलेंगी, लेकिन पढ़ाई का यह मौका फिर मिले न मिले. अभी आप को अपनी पढ़ाई पूरी करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-मैं दो बेटियों की मां हूं, मेरी बेटियां इन दिनों मेरा बात नहीं मानती हैं क्या करना चाहिए?

आप यदि नौकरी में लग जाते हैं तो कुछ महीने तो आप को सब अच्छा लगेगा लेकिन फिर आप के टैलेंट से ऊपर आप की डिग्री को आंका जाएगा और यकीन मानिए, ग्रैजुएशन की डिग्री आप के बहुत ज्यादा काम नहीं आएगी. एक बार आप को पैसे कमाने की आदत लग गई तो फिर शायद आप के लिए दोबारा पढ़ाई की तरफ
जाना मुश्किल भी हो सकता है. इसलिए आप पहले अपनी पढ़ाई पूरी कीजिए.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...