सवाल

मेरा प्रेम विवाह 5 साल पहले हुआ था, लेकिन अब मुझे पति की आदतें बिलकुल पसंद नहीं आतीं. मैं बातबात पर उन से झगड़ती रहती हूं. मेरा उन से दूर जाने को दिल करता है?

जवाब

अकसर ऐसा होता है कि जो हमें अच्छा लग गया, हम उस के साथ जीवन बिताने को तैयार हो जाते हैं. उस समय हम उस की बुराइयों को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन जब हम उस के साथ गृहस्थ जीवन बिताते हैं तो हमें उस की वही आदतें खटकने लगती हैं. बाद में यही बात लड़ाई व तनाव का कारण बनती है. आप के साथ यही हो रहा है. ऐसी बातों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि यह सोच कर खुशीखुशी जीवन का निर्वाह करें कि हर इंसान में अच्छाइयां व बुराइयां दोनों होती हैं.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...