सवाल
मैं एक लड़की से 8 वर्षों से प्यार करता हूं. वह सुंदर है और मुझे बहुत प्यार करती है. मेरे पिताजी की मृत्यु तब हो गई थी जब मैं ग्रैजुएशन कर रहा था. मैं आज अच्छी जौब करता हूं और ट्यूशन भी पढ़ाता हूं. मेरी गर्लफ्रैंड दूसरी जाति से है. मैं हार्डवर्क कर के पैसे कमा रहा हूं ताकि फाइनैंशियली स्ट्रौंग बन कर उस के पापा से शादी की बात कर सकूं. मुझे गाइड करें कि कैसे मैं उस के पापा को मनाऊं?
ये भी पढ़ें- मैं इस बात से काफी परेशान हूं, मन करता है कि सुसाइड कर लूं?
जवाब
प्यार इंसान से किया जाता है न कि जाति से. आप अपने परिवार का पालनपोषण अच्छे तरीके से कर सकते हैं, इसलिए डरें नहीं बल्कि हिम्मत जुटाएं. पहले अपने परिवार वालों को इस बात से परिचित कराएं ताकि वे लड़की के पिता से बात कर सकें. आप यकीन मानिए, अगर दोनों परिवार एकदूसरे से संतुष्ट हो गए तो आप को मिलने से कोई नहीं रोक सकता. अगर लड़की के घर वाले न मानें तो आप दोनों अपनी मरजी से विवाह कर सकते हैं. ऐसे विवाह कोर्टमैरिज प्रक्रिया से ही किए जाने चाहिए ताकि बाद में कठिनाई न हो.
ये भी पढ़ें- मेरी बेटी गलत संगत के कारण कैरियर पर ध्यान नहीं दे रही है, क्या करूं?
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




