सवाल
हमारी 18 साल की बेटी है, जो शुरू में तो पढ़ाई में काफी अच्छी थी लेकिन गलत संगत के कारण अब वह न तो हमारी बात मानती है और न ही अपने कैरियर पर ध्यान दे रही है. हम उस के कैरियर को ले कर काफी चिंतित हैं. कैसे उसे सही राह दिखाएं, कुछ समझ नहीं आ रहा?
जवाब
जैसेजैसे बच्चों की उम्र बढ़ती है उन्हें अपने पेरैंट्स से ज्यादा अपने फ्रैंड्स की बातें सही लगने लगती हैं. कई बार वे उन के प्रभाव में इतना अधिक आ जाते हैं कि सहीगलत में फर्क नहीं कर पाते. ऐसे में आप उन्हें प्यार से सही राह पर लाइए और समझाइए कि अगर अभी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया तो आगे जा कर नुकसान उठाना पड़ेगा. हो सकता है आप की बात उसे समझ आ जाए वरना सख्ती ही बरतनी होगी.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




