सवाल

मैं 30 वर्षीय विवाहित पुरुष हूं, विवाह को 3 साल हो चुके हैं. मेरी पत्नी में यौन विकार है और उस का व उस के परिवार वालों का हमारे प्रति इतना ज्यादा दुर्व्यवहार है कि  हमारा पूरा परिवार तंग है. मेरे लाख समझाने पर भी उस के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया है. तलाक के सिवा कोई विकल्प रह ही नहीं गया है, क्या मैं उसे तलाक दे सकता हूं.

जवाब

यों तो सरिता कभी भी तलाक की पक्षधर नहीं रही है, हमारा काम घरपरिवार जोड़ना है, तोड़ना नहीं, परंतु कभी स्थिति इतनी विकट हो जाए कि कोई विकल्प ही न रहे तो तलाक के सिवा कोई चारा भी नहीं रह जाता. आप के लिए बेहतर होगा इस बारे में आप किसी स्थानीय सुयोग्य वकील से परामर्श लें, तभी तलाक जैसा कदम सोचसमझ कर उठाएं.

 

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...