सवाल
मेरी पत्नी की ओवरी में 7 सैंटीमीटर की रसौली है. प्रैगनैंसी के 11 सप्ताह हो गए हैं. अभी होम्योपैथिक दवा चल रही है. कृपया बताएं कि कौन सी दवा लेनी चाहिए?
जवाब
फाइब्रौयड यानी रसौली. इसे ट्यूमर भी कहते हैं. रसौली ऐसी गांठें होती हैं, जो महिलाओं के गर्भाशय में या उस के आसपास पनपती हैं. वैसे तो 16 से 50 साल की महिलाएं कभी भी इस बीमारी की चपेट में आ सकती हैं, लेकिन अकसर 30 से 50 साल की महिलाओं में यह अधिक देखी जाती है. ये गांठें अलगअलग आकार की होती हैं. इन का आकार तब बढ़ता है जब ऐस्ट्रोजन हारमोन का स्तर बढ़ने लगता है, जैसे गर्भावस्था के दौरान. और आकार तब घटने लगता है जब ऐस्ट्रोजन का स्तर गिरने लगता है. जैसे मेनोपौज के बाद. अत: किसी स्त्रीरोग विशेषज्ञा से संपूर्ण चैकअप करवाएं.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




