सवाल

मैं 43 वर्षीया गृहिणी हूं. सेहत को ले कर कुछ न कुछ लगा ही रहता है. कोशिश रहती है कि पौष्टिक आहार ही खाऊं लेकिन जब भी डाक्टर के पास जाती हूं वे मेरी डाइट सुन कर यही कहते हैं कि गेहूं, चावल की जगह पौजिटिव मिलेट्स का प्रयोग करें. मिलेट्स तो जानती हूं लेकिन ये पौजिटिव मिलेट्स क्या हैं? क्या ये ज्यादा फायदेमंद हैं?

जवाब

पौजिटिव मिलेट्स को मिरेकेल ग्रेन्स यानी चमत्कारी अनाज माना जाता है. इसलिए हम इन्हें सिरी घान्य मिलेट्स कहते हैं. ये हैं-

– कंगनी मिलेट (फोक्सटेल मिलेट) जो डाइटरी फाइबर आयरन और कौपर से भरपूर होते हैं. ये खराब कोलैस्ट्रौल को कम करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है.

– मुरात मिलेट (ब्राउन टौप) पचने में आसान होता है और शरीर को हाइट्रेट करता है. यह प्रीबायोटिक फीडिंग माइक्रोफ्लोरा के रूप में काम करता है. इस में मौजूद मैग्नीशियम हार्टअटैक के असर को कम करता है. यह म्यूटेन फ्री और नौन एलर्जेनिक है.

– सांवा (बर्नयार्ड मिलेट) वजन घटाने के लिए अच्छा है. इस में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. यह कैल्शियम और फास्फोरस का समृद्ध स्रोत है.

– कोदो मिलेट पचने में आसान है और फाइये केमिकल्स, एटीऔक्सीडेंट से भरपूर है. घुटने और जोड़ों में दर्द को कम करता है.

– कुटकी (लिटिल मिलेट) भी विटामिन, कैल्शियम आयरन, जिंक और पोटैशियम जैसे खनिजों का समृद्ध स्रोत है. यह वजन घटाने में मदद करता है और फिटनैस के लिए बहुत अच्छा है.

डाक्टर आप को ये पौजिटिव मिलेट खाने के लिए इसलिए कहते हैं क्योंकि आप कह रही हैं कि आप की सेहत के साथ कुछ न कुछ लगा रहता है. ये मिलेट शरीर को डिटौक्सीफाई करते हैं, स्तन कैंसर की शुरुआत को रोकते हैं और टाइप-2 मधुमेह को रोकने में भी मदद करते हैं. ये गैस्ट्रिक अल्सर या कोलन कैंसर जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियों के रिस्क को कम करते हैं. कब्ज, अधिक गैस, सूजन और ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...