सवाल

मेरी और मेरी गर्लफ्रैंड की आपस में काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग थी. मेरी सारी बातें मानती थी वह लेकिन कालेज के बाद आगे की स्टडीज के लिए 2 वर्षों के लिए वह मुंबई चली गई. वहां से आने के बाद हमारे बीच पहले जैसी बात नहीं रही और आखिरकार एक दिन उस ने खुद अपने मुंह से बोल दिया कि वह ब्रेकअप कर रही है.

मैं बहुत इगोइस्टिक लड़का हूं. उस ने बोला और मैं ने बिना कोई सवाल किए ओके बोल दिया. बेशक घर आ कर मैं अपने कमरे में देर तक रोता रहा. इस बात को हुए 2 महीने हो चुके हैं. मैं उसे अकसर याद कर बहुत अकेला महसूस करता हूं. लेकिन वह इन 2 महीनों में बहुत आगे निकल गई है. मु?ो नहीं लगता कि वह मु?ो याद भी करती है. ऐसा क्यों होता है कि लड़कियां जल्दी ही मूवऔन हो जाती हैं जबकि हम लड़के उन्हें याद कर के अपना जीना मुहाल कर लेते हैं. कोई तो वजह होगी?

जवाब

वैसे आप के साथ अच्छा तो नहीं हुआ है कि आप की गर्लफ्रैंड ने आप से ब्रेकअप कर लिया है. आप ने उस से वजह नहीं पूछी. खैर, अब पूछने का कोई फायदा भी नहीं क्योंकि आप की गर्लफ्रैंड ने जब अपने मुंह से खुद बोला है कि वह ब्रेकअप चाहती है तो आप वजह जान कर भी कुछ नहीं कर सकते थे. जब लड़की किसी के साथ रहना चाहती है तो वह पूरी कोशिश करती है कि रिश्ता बना रहे. वह अपनेआप को उस रिश्ते को बनाए रखने के तमाम मौके देती है. लेकिन जब वह ऐसी सिचुएशन पर होती है कि उसे उस रिश्ते से अब आगे बढ़ना है, मूवऔन करना है तो वह फिर पलट कर नहीं देखती है.

आप की गर्लफ्रैंड को आप दोनों के रिश्ते में कुछ बचा हुआ नहीं दिख रहा था. उसे आगे बढ़ना ही था. यही एक आखिरी औप्शन उस के पास था और यही वजह है कि अब जब उस ने आप से मूवऔन किया है तो वह पीछे मुड़ कर नहीं देख रही.

इसलिए आप भी खुद को इस भ्रम से बाहर निकाल लीजिए कि वह वापस आप के पास आएगी. दुखी होना छोडि़ए. आप भी आगे की ओर देखिए और बढि़ए. आप की अभी उम्र ही क्या है. जिंदगी में बहुत औप्शन मिलेंगे. बस, उन्हें कब और कैसे हासिल करना है, उस पर फोकस कीजिए. हार कर बैठने से कुछ हासिल नहीं होगा.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...