सवाल
मेरी उम्र 26 वर्ष है और मैं 2 महीने से बौयफ्रैंड के साथ लिवइन में रह रही हूं. हमारे बीच सैक्स रोज बल्कि रोजाना दोतीन बार हो जाता है. मैं ने सुना है कि ज्यादा सैक्स करने से वैजाइना फैल जाती है. क्या यह सच है? और वैजाइना को साफ करने के लिए वैजाइनल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए क्या?
जवाब
बौयफ्रैंड के साथ रोजाना सैक्स करने के कारण शायद यह बात आप के मन में आई है कि कहीं ज्यादा सैक्स करने से आप की वैजाइना ढीली या फैल न जाए.
वैजाइना को ऐसे सम?िए कि जैसे और्गेंजा साड़ी किसी छोटे से डब्बे में बंद है. डब्बा खोला जाए तो वह फूलने लगती है. लेकिन उसे दोबारा फोल्ड कर के डब्बे में बंद किया जा सकता है. उसी तरह वैजाइना दोबारा अपनी पोजीशन में सिकुड़ जाती है और यह एक मिथक है कि वैजाइना बहुत फैल जाती है, बाकी यह दूसरी बात है कि सब की अपनीअपनी बौडी होती है.
आजकल बाजार में कई तरह के वैजाइनल प्रोडक्ट्स आ गए हैं. आप को बता दें कि वेजाइना की सैल्फ क्लीनिंग होती है और अलग से प्रोडक्ट्स डाल कर उसे साफ करने की जरूरत नहीं होती है. वैजाइना फ्रैश और क्लीन स्मेल करे, इस के लिए परफ्यूम्ड प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह सही नहीं है, ये प्रोडक्ट्स वैजाइना के लिए सही नहीं होते हैं.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.




