सवाल

मैं 42 साल का एक शादीशुदा मर्द हूं. मेरे 2 बच्चे हैं. मेरी पत्नी का किसी और मर्द के साथ चक्कर चल रहा है और मैं उसे रंगे हाथ पकड़ भी चुका हूं.

मैं ने उसे कई बार समझाया कि बच्चों के भविष्य के लिए ऐसा करना छोड़ दे, पर वह मानती ही नहीं है. बोलती है कि अब वह इस शादी से उकता गई है और उस की जिंदगी में कोई रोमांच नहीं बचा है, इसलिए उस से कोई उम्मीद मत रखो. उस की इस बेवजह की ख्वाहिश से मैं परेशान रहता हूं. मैं क्या करूं?

जवाब

अब आप के पास 3 ही रास्ते बचे हैं. पहला यह कि पत्नी को उस की सनसनी और मौजमस्ती वाली आजाद जिंदगी जीने दें और खुद कलपते रहें. दूसरा यह कि अगर आंखोंदेखी मक्खी न निगल पाएं, तो तलाक दे दें, जो कि आसान काम नहीं है. हां, अगर पत्नी तैयार हो, तो रजामंदी से तलाक जल्द हो जाएगा.

एक तीसरा रास्ता ज्यादा कारगर है कि अपनी जिंदगी में वह रोमांच पैदा करें, जैसा पत्नी चाहती है और जो उसे पराए मर्द से मिल रहा है.

मुमकिन है कि आप उसे सैक्स के मामले में संतुष्ट न कर पा रहे हों, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले उस से यह जानने की कोशिश करें कि आखिर वह चाहती क्या है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...