सवाल
मेरी उम्र 16 साल है. मेरे हाथपैरों के मुकाबले कुहनी और घुटने में कालापन बहुत ज्यादा है. इस वजह से मैं शौर्ट ड्रैसेज नहीं पहनती. घरेलू उपाय बताएं ताकि यह कालापन दूर हो सके.
जवाब
कुहनी और घुटने की ऊपरी त्वचा थोड़ी मोटी और खुरदरी होती है जिस कारण से वहां मैल तेजी से जमने लगता है और इसे साफ करना आसान नहीं होता. लेकिन कुछ उपाय अपना कर इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है.
दूध और हलदी का लेप कुहनी और घुटने पर लगाएं. थोड़ा सूखने पर रगड़ कर साफ करें. एलोवेरा का गूदा निकाल कर कुहनी और घुटने पर रोजाना लगाएं. नीबू के छिलकों के पाउडर में थोड़ा नीबू का रस व शहद मिला कर कुहनी और घुटनों पर उस का लेप लगाएं. कुछ दिनों बाद आप को फर्क नजर आएगा.
कौफी का इस्तेमाल चेहरे व आंखों के नीचे के कालेपन को दूर करने के लिए किया जाता है. कुहनी और घुटनों के कालेपन दूर करने में भी इस से मदद मिल सकती है. कौफी के साथ एलोवेरा मिला कर उस का लेप लगाना भी फायदेमंद हो सकता है.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन




