सवाल

हमारी शादी को 13 साल हो गए हैं. अभी तक तो हमारी सैक्स लाइफ अच्छी थी लेकिन तनाव और कुछ हार्मोनल असंतुलन के कारण पत्नी की सैक्स में रुचि कम हो गई है. वैसे वह दवाई ले रही है, क्या मैं उस की कुछ मदद कर सकता हूं?

जवाब

पति होने के नाते आप उन्हें एहसास कराएं कि आप उन्हें प्यार करते हैं. वे अभी भी आकर्षक हैं, सैक्सी हैं. जताएं कि आप उन से प्यार करते हैं, केवल उन के शरीर से नहीं. अपने दोनों के बीच के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहें. साथ घूमेंफिरें, छुट्टियां मनाने जाएं जैसी गतिविधियां करते रहें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...