सवाल
मेरी उम्र 24 साल है. मेरे स्तनों का आकार छोटा है. इस वजह से टाइट टीशर्ट या ड्रैसेज मुझ पर अच्छी नहीं लगतीं. मैं अपने स्तनों का आकार कैसे बढ़ाऊं?
जवाब
स्तनों के छोटे होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में हार्मोंस की खराबी, पौष्टिक आहार का अभाव, लंबी बीमारी, अनियमित मासिकधर्म, कई बार मां (जैसे मां के स्तन हों) का प्रभाव भी स्तनों पर पड़ता है. आप सब से पहले तो किसी अच्छे ब्रैस्ट स्पैशलिस्ट से मिलें. उन से राय लें.
इस के अलावा अब कौस्मेटिक सर्जरी से ब्रैस्ट इम्प्लांट किए जाते हैं. इस प्रक्रिया के दौरान ब्रैस्ट में सिलिकौन या सलाइन को इम्प्लांट किया जाता है ताकि ब्रैस्ट को भरा हुआ और बेहतर आकार दिया जा सके.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




