सवाल

मैं विवाहित हूं. विवाह पूर्व प्रेमिका मुझे परेशान कर रही है. मैं अपनी पत्नी से बहुत खुश हूं. विवाह के बाद प्रेमिका से कोई संबंध नहीं रखा क्योंकि उस ने ही शादी के लिए मना किया था. मुझे लग रहा है कि वह मेरी खुशी बरदाश्त नहीं कर पा रही और मेरा वैवाहिक जीवन बरबाद करना चाहती है. कृपया बताएं ऐसे हालात में मैं क्या करूं?

जवाब

क्या आप की प्रेमिका के पास ऐसा कुछ है जिस से वह आप को ब्लैकमेल कर सकती है? यदि ऐसा है तो पत्नी को विश्वास में ले कर अपनी पूर्व प्रेमिका के बारे में बताना ठीक रहेगा. इस से प्रेमिका आप को ब्लैकमेल नहीं कर पाएगी. बस ध्यान रहे पत्नी को आप पर पूरा भरोसा होना चाहिए, वरना आप की शादीशुदा जिंदगी खतरे में पड़ सकती है.

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...