सवाल

मैं 23 साल की कुंआरी लड़की हूं. मेरे परिवार में दूर के रिश्ते का एक लड़का मुझसे शादी करना चाहता है, पर वह अभी बेरोजगार है और मुझे नहीं लगता कि उस का काम करने का कोई इरादा है. हालांकि इस सब के बावजूद मैं उसे पसंद करती हूं, पर उसे नौकरी या कोई कामधंधा करने के लिए मना नहीं पा रही हूं. मैं बड़ी अजीब सी समस्या से जूझ रही हूं. क्या करूं?

जवाब

यह चूंकि जिंदगीभर का सवाल है, इसलिए अक्ल और सब्र से काम लें. अगर उस लड़के का कोई कामधंधा या नौकरी करने का इरादा नहीं है, तो शादी के बाद आप को काफी परेशानियां उठानी पड़ेंगी.
अगर आप उसे वाकई इतना चाहती हैं कि उस के बगैर रहना मुमकिन न लग रहा हो, तो खुद कोई नौकरी या कामधंधा शुरू करिए, जिस से अपने जानू और बाबू का पेट भर सकें.

दूर की रिश्तेदारी शादी में कोई अड़ंगा नहीं है, पर यह भी सोचें कि आशिक प्यार में क्याकुछ नहीं करगुजर जाते हैं और यह बंदा तो अपनी माशूका की जरा सी ख्वाहिश ही पूरी नहीं कर पा रहा है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...