सवाल

मेरी भाभी की उम्र 24 साल है. मैं उन से 2 साल छोटी हूं. मुझे लगता है कि वे डिप्रैशन में हैं. भैया और भाभी की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ है. भाभी हमेशा या तो किताबों में डूबी रहती हैं या एकटक किसी दिशा में देखती रहती हैं. मुझे नहीं लगता कि वे भैया के साथ खुश हैं. मैं उन से पूछती हूं तो वे कुछ बताती नहीं हैं. वे कुछ खाती भी नहीं हैं, इसलिए उन का वजन भी लगातार घट रहा है. मैं उन की कैसे मदद कर सकती हूं?

जवाब

आप अपने भैया से इस बारे में बात कीजिए. हो सकता है वे अपनी पत्नी के डिप्रैशन की वजह जानते हों. वे इस में मदद कर सकते हैं. या आप अपनी भाभी से अकेले में पूछने की कोशिश कीजिए कि वे आप के भाई के साथ खुश हैं या नहीं. यदि नहीं तो इस का कारण जानने की कोशिश कीजिए. उन्हें कोई बात अंदर ही अंदर खाए जा रही होगी, इसीलिए आप को उन में अवसाद के लक्षण दिखाई देने लगे हैं. अपनी भाभी की किसी करीबी सहेली या परिवार के किसी सदस्य को इस बारे में बता दीजिए, जिस से वे मदद के लिए आगे आ पाएं.

अवसादग्रस्त व्यक्ति के मन की बात जानना बेहद कठिन होता है और इस के चलते डाक्टर से संपर्क करना अनिवार्य होता है. यदि डाक्टरी सहायता की जरूरत पड़े तो अधिक न सोचें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...