सवाल
मैं 18 वर्ष की युवती हूं. जब मैं ने पहली बार अपने बौयफ्रैंड के साथ सैक्स किया तो मुझे ब्लड नहीं आया. ऐसा क्यों हुआ, जबकि मैं ने पहले कभी सैक्स किया ही नहीं था?
जवाब
पहली बार सैक्स करने पर खून निकले ही यह जरूरी नहीं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवतियां पचासों काम करती हैं. खेलतेकूदते, साइकिल चलाने, भागदौड़ भरे कामों से कब झिल्ली फट जाती है पता भी नहीं चलता. ऐसे में जब पहली बार संसर्ग में ब्लड नहीं निकलता तो गलत धारणा बना ली जाती है कि युवती पहले सैक्स कर चुकी है.
आप तो पढ़ीलिखी युवती हैं और बौयफ्रैंड बनाने व उस से सैक्स संबंध बनाने तक में आधुनिका हैं फिर आप के दिमाग में यह कैसे आया. हां, अगर आप के बौयफ्रैंड ने ऐसा कहा तो जरूर वह दकियानूसी या शक्की होगा. पढ़ालिखा होने के बावजूद उस का यह कहना अचंभित ही करता है. बहरहाल, आप के केस में घबराने की कोई बात नहीं. बेवजह अपने मन में भ्रम न पालें, लाइफ ऐंजौय करें.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.




