सवाल
मैं एक लड़की से प्यार करता हूं लेकिन वह मुझ से कटीकटी सी रहती है. मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब
सब से पहले तो उस युवती को टटोलिए और यह जानने की कोशिश कीजिए कि वह भी आप से प्यार करती है या नहीं. कटीकटी सी रहने से आप का क्या मतलब है स्पष्ट नहीं है, अगर वह आप से मिलतीजुलती रहती है तो आप आसानी से बातोंबातों में उस के दिल का हाल जान सकते हैं. यदि उस की बातों में आप के प्यार की महक झलके तो बेझिझक उस से मिलते रहिए व प्यार को बढ़ाइए अन्यथा आप का प्यार एकतरफा कहलाएगा, जिस का कोई अर्थ नहीं. अत: उस से किनारा करना उचित होगा. इसलिए उस युवती के मन की जानें व अपने मन की उस से कहें. अगर वह मना करती है तो बजाय उस के साथ चिपके रहने के दूसरा रास्ता देखें.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.




