सवाल
मैं पिछले 3 सालों से एक लड़के के साथ संबंध बनाए हुए हूं. हमारे घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए हम ने चुपके से मंदिर में शादी कर ली. मेरे जन्म प्रमाणपत्र के अनुसार मैं अब 18 वर्ष की हुई हूं जबकि वैसे मेरी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है. यही कारण था कि हम कोर्ट मैरिज नहीं कर पाए. अब मेरे घर वाले मेरी शादी कहीं और करने वाले हैं. कृपया बताएं मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब
आप की उम्र अभी इतनी नहीं हुई कि आप जीवन का इतना अहम फैसला ले सकें. इस के अलावा मंदिर में चोरीछिपे शादी कर लेने को वैध नहीं माना जाएगा. इसलिए घर वालों की मरजी से शादी कर लें. वे आप की भलाई ही चाहेंगे.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




