सवाल
मैं एक युवक से बहुत प्यार करती हूं. पहले मेरी गलती के कारण हम दोनों में ब्रेकअप हो गया था, लेकिन अब फिर हम बात करने लगे हैं. मैं अब उस पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं क्योंकि वह अब भी अपनी ऐक्स गर्लफ्रैंड से बात करता है. पूछने पर बताता है कि उस से प्यार की बात नहीं वैसे ही बात करता हूं, प्यार तो मैं सिर्फ तुम से ही करता हूं. पर मुझे उस का उस युवती से बात करना अच्छा नहीं लगता. मैं क्या करूं?
जवाब
शक प्यार की कैंची है. प्रेम भरोसे का रिश्ता होता है. ऐसा व्यक्ति जिसे शक की बीमारी हो दूसरे को क्या खुश रखेगा. आप सब से पहले अपने बौयफ्रैंड पर शक करना छोड़ें. संभवतया पहले भी आप की यही गलती रही होगी.
सोचिए, जब पहले ब्रेकअप के बाद भी वह आप से बात करता है और कहता है कि वह आप से ही प्यार करता है तो क्यों परेशान होती हैं. प्यार को ऐंजौय कीजिए. रही उस की किसी अन्य युवती से बात करने वाली बात, तो करने दीजिए.
आप से प्रेम करने के कारण वह समाज में रहना थोड़ी छोड़ देगा. हां, उस की लगाम कस कर रखिए. उस का ज्यादा साथ दीजिए. दूसरी युवती से बात करते वक्त भी अगर आप साथ होंगी तो वह कम ही बात करेगा. साथ ही वह युवती भी ज्यादा इंट्रस्ट नहीं दिखाएगी, जिस से आप का शक भी दूर होगा और उस के साथ रहने से प्यार भी बढ़ेगा. निराश न हों.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.




