सवाल
मेरे एक दोस्त को 10 साल पहले अपनी फैमिली प्रौब्लम की वजह से 12वीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी. मेरे फ्रैंड की स्ट्रीम कौमर्स थी. वह अभी नौकरी कर के अपनी फैमिली की मदद करता है. अब अगर उसे अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू करनी हो तो उस के पास क्या स्कोप है जिस से कि वह पढ़ाई भी कर सके और अपनी फैमिली को फाइनैंशियली सपोर्ट भी करता रहे?
जवाब
10 साल के बाद अगर आप का फ्रैंड अपनी पढ़ाई पुन: शुरू करने का इच्छुक है तो यह खुशी की बात है. आप का मित्र जहां रहता है, उस क्षेत्र की डिस्टैंस ऐजुकेशन प्रोवाइड करवाने वाली यूनिवर्सिटी से सारी औपचारिकताएं हासिल करें. अच्छी शिक्षा से जहां अच्छी नौकरी मिलने के चांसेज बढ़ते हैं वहीं अच्छी नौकरी से व्यक्ति स्वयं भी फाइनैंशियली स्ट्रौंग बनता है और परिवार के सदस्यों का अच्छे से पालन पोषण भी कर सकता है.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें [email protected]
सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem




